फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी घूमकर लौटे युवक ने बताया डरावना किस्सा, कहा घर में दिखा लड़की का 'भूत' और बोला...

Thu, 08 Feb 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
mussoorie
जहां मसूरी में बर्फ़बारी होने से देश-विदेश के पर्यटकों ने मसूरी का रुख करना शुरू कर दिया है वहीँ सोशल मीडिया पर मसूरी में भूत दिखने की खबर खूब वायरल हो रही है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
mussoorie
यूट्यूब पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्टूडेंट ने मसूरी के एक हॉन्टेड हाउस में एक लड़की का भूत दिखने का दावा किया है।

 
विज्ञापन

3 of 9
mussoorie
अमेजिंग फैक्ट्स नाम के यूट्यूब चेन्नल पर "हिंदी हॉरर स्टोरी- मसूरी का ट्रिप" नाम से डाले गए इस वीडियो में स्टूडेंट ने बताया कि स्कूल ट्रिप के दौरान वो टैक्सी से मसूरी से 8 किलोमीटर दूर एक हॉन्टेड हाउस के लिए निकले, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें उस हॉन्टेड हाउस से दो किलोमीटर पहले ही उतार दिया।


 

4 of 9
mussoorie
 जिसके बाद वो एक कार से लिफ्ट लेकर उस हॉन्टेड हाउस पहुंचे, जहाँ उन्हें एक लड़की का भूत दिखा। स्टूडेंट के मुताबिक जब वो अपने दोस्तों के साथ सुनसान इलाके में बने उस हॉन्टेड हाउस में पहुंचा तो उस घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अजीब सी बदबू आ रही थी।

 
विज्ञापन

5 of 9
mussoorie
तभी उन्हें कांच टूटने की आवाज आई। उन्होंने वहां जाकर देखा तो एक लड़की की लाश पड़ी थी। बताया कि तभी उसके एक दोस्त के मोबाइल पर कॉल आई जिस पर एक लड़की बोली कि "तुम मेरे घर से निकल जाओ"।
 
 
विज्ञापन

6 of 9
mussoorie
बताया कि इसके बाद सभी डर कर घर सर बाहर भाग आए, उनके बाहर निकलते ही घर का दरवाज़ा अपने आप ही बंद हो गया।

 
विज्ञापन

7 of 9
mussoorie
दावा किया गया कि इसके बाद घर की ऊपरी मन्जिल की खिड़की में उन्हें वो ही शख्स दिखाई दिया जिसने उन्हें लिफ्ट दी थी और उसके साथ वो लड़की भी थी जिसकी उन्हें लाश दिखाई दी थी! कहा कि फिर उस आदमी ने पूछा कि "क्या तुम्हे लिफ्ट चाहिए" बताया कि इसके बाद सबने डर कर भागना शुरू कर दिया और मेन रोड से टैक्सी लेकर अपने होटल पहुच गए।

 

8 of 9
mussoorie
यूट्यूब के बाद वाट्सअप पर भी वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और एक दूसरे को फॉरवर्ड भी कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की कहानी में एक नहीं बल्कि कई पेंच हैं! मसलन इस पूरे वीडियो में कहीं भी मसूरी की एक भी असली फोटो नहीं है। जिस स्कूल की फोटो दिखाई गई है वो फ्लोरिडा में है और जिस होटल की फोटो दिखाई है वो कुलालंपुर में।


 
विज्ञापन

9 of 9
mussoorie
वहीं उत्तराखंड के इतिहासकार गोपाल भरद्वाज का कहना है कि वीडियो में दिखाया गया हॉन्टेड हॉउस मसूरी में है ही नहीं। उनके मुताबिक वीडियो में हॉन्टेड हाउस के रूप में दिखाया गया घर ब्रिटिश स्टाइल में बना है जो भारत का नहीं बल्कि विदेश का प्रतीत हो रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें