अजय देवगन स्टारर 'शिवाय' के बाद उत्तराखंड की वादियों में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इन दिनों धीरेंद्र डिमरी की स्तुति प्रोडक्शन की फिल्म 'जहन' की शूटिंग की देहरादून में चल रही है।
विज्ञापन
2 of 6
aarya babbar
भले ही कॅरियर के 17 वर्ष मायानगरी में काट दिए हों, लेकिन जब मौका मिला पहली फिल्म डायरेक्ट करने का तो उत्तराखंड का बेटा फिल्म शूट करने अपने प्रदेश में ही पूरी टीम लेकर आ गया। चमोली के धीरेंद्र डिमरी की फिल्म जहन की शूटिंग दून में शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को वसंत विहार में कई दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन
3 of 6
aarya babbar
मूलरूप से चमोली के कर्णप्रयाग के कालेश्वर गांव निवासी धीरेंद्र डिमरी की स्तुति प्रोडक्शन की फिल्म जहन की शूटिंग को लेकर आसपास के लोगों में उत्साह नजर आया।
4 of 6
aarya babbar
फिल्म में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर और बद्री सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी उत्तराखंड की निधि नौटियाल मुख्य भूमिका में हैं। डायरेक्टर धीरेंद्र डिमरी ने बताया कि वह बीआर फिल्म सहित कई बैनर में बतौर एडिटर काम कर चुके हैं। कई विज्ञापनों में भी एडिटर के तौर पर काम किया। काफी दिनों से खुद फिल्म बनाने का सपना था।
विज्ञापन
5 of 6
aarya babbar
लिहाजा स्टोरी लिखी और शुरू कर दिया फिल्म प्रोडक्शन। उन्होंने बताया कि जहन एक साइको थ्रिलर लव स्टोरी है, जिसमें स्पेशल 26 फेम विकास श्रीवास्तव बतौर विलेन काम कर रहे हैं। प्रदीप केडिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और वसंत झा असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में हैं।
फिल्म में संजय सिरोही और सुरभि महेंद्रू की अदाकारी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून के घंटाघर और आसपास के इलाकों के साथ ही मसूरी और ऋषिकेश में भी कई जगहों पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां के तमाम फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए अपनी टीम को जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों में लेकर जाते हैं। जबकि, अपने उत्तराखंड में इतनी मनमोहक लोकेशंस मौजूद हैं।