फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrashi Rawat: शादी के बंधन में बंधी चक दे गर्ल,10 तस्वीरों के साथ इस हसीना के बारे में जानें ये खास बातें

Sat, 04 Feb 2023 10:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला

चक दे गर्ल अभिनेत्री चित्राशी रावत ने अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानी के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में दोनों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के ईस्ट पार्क होटल में सात फेरे लिए।

विवाह के बंधन में बंधे दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शनिवार को दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। शादी समारोह में काफी भीड़ रही। चित्राशी देहरादून की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर रोड स्थित गुरु नानक अकादमी से हुई है। ध्रुव रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। आइए आज आपको बताते हैं, चित्राशी के बारे में खास बातें...

विज्ञापन

2 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ की ये हॉट ब्यूटी ओलंपिक खेलना चाहती थी लेकिन बन गई बॉलीवुड की हसीना। चित्राशी अपने कॉलेज डेज में अच्छी खिलाड़ी रही है। इतना ही नहीं हर खिलाड़ी की तरह इनका सपना भी ओलंपिक में देश को रिप्रेजेंट करना था। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस साधारण दिखने वाली लड़की के खेल ने ही उसे बॉलीवुड पहुंचा दिया।

विज्ञापन

3 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला

देहरादून की हॉकी प्लेयर चित्राशी रावत को उनके खेल ने ही 'चक दे इंडिया' में रोल दिलवाया। कोमल चौटाला के रूप में चित्राशी ने पूरे देश के दिल पर राज किया। 

4 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला

चित्राशी रावत ने 2007 सात में 'चक दे इंडिया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। चित्राशी को बचपन से ही हॉकी खेलना पसंद था। वह नेशनल लेवल हॉकी खिलाड़ी रही हैं। 

विज्ञापन

5 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला

चित्राशी ने फैशन, लक, तेरे नाल लव हो गया, ये दूरियां, प्रेम मायी, हो गया दिमाग का दही में अभिनय किया है। पौड़ी जिले के सतपुली कस्बे की रहने वाली चित्राशी रावत ने शाहरुख खान के साथ ‘चक दे इंडिया’ फिल्म में पहली बार काम किया था। 

विज्ञापन

6 of 10
देहरादून में चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

फैशन और लक जैसी फिल्मों में भी टॉम ब्वाय के रोल में ही नजर आने के बाद चित्राशी हॉट गर्ल बनने की तैयारी में लगी रही। अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ चित्राशी ने प्रेममई फिल्म में काम किया है। दोनों करीब 10 साल से दोस्त भी हैं। 

विज्ञापन

7 of 10
citrashi rawat

चित्राशी अपने टफ और स्टाइलिश योगा से भी चर्चा में रही और लोगों को इंस्पायर किया।

8 of 10
चित्राशी रावत - फोटो : अमर उजाला
मेंटली और फिजीकली फिट रहने के लिए वह योगा और जिम में कंबाइंड वर्कआउट करती हैं।

9 of 10
परिजनों के साथ चित्राशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सुबह की शुरुआत वह योगा से करती हैं। जंगल रनिंग, कंडिशनल ट्रेनिंग, जुंबा डांस भी इनके फिटनेस वर्कआउट में शुमार हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: यात्रा को सुगम बनाने के लिए होंगे नए इंतजाम, चारधाम आने का है प्लान तो पढ़ें ये अपडेट

 
विज्ञापन

10 of 10
चित्राशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अगर वह देर से उठती हैं तो पूरा वर्कआउट न करके तीन-चार योगा एक्सरसाइज करती हैं। जिससे उनके फिटनेस शेड्यूल में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें