फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टूटकर बस पर गिरा बोल्डर, पिचक गई बस, तस्वीरों में हादसा

Tue, 09 Aug 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
bus accident - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड में हुए एक खौफनाक हादसे में श्रीनगर से हरिद्वार जा रही एक यात्री बस पर पहाड़ी से टूटा बोल्डर आ गिरा।
विज्ञापन

2 of 5
bus accident - फोटो : AmarUjala
हादसे में पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त सभी यात्री तीन धारा के पास एक ढाबे में खाना खा रहे थे। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bus accident - फोटो : AmarUjala
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बस संख्या यूके-12 पीबी-0141 श्रीनगर से हरिद्वार के लिए निकली थी। बस में 22 यात्री सवार थे। तीन धारा के पास एक ढाबे पर बस रुकी जहां चालक और सभी यात्री खाना खाने के लिए उतर गए।

4 of 5
bus accident - फोटो : AmarUjala
सभी ढाबे में खाना खा रहे थे इसी दौरान सामने पहाड़ी से एक बड़ो बाल्डर टूटकर सीधा बस के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना तेज था कि बस का पिछला हिस्सा पूरा तबाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bus accident - फोटो : AmarUjala
गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था बरना बड़ा हादसा हो जाता। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें