उत्तराखंड के नैथाणा कीर्तिनगर स्थित रानीहाट प्राइमरी स्कूल का टॉयलेट के धंस जाने के चलते आठ साल की छात्रा की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
school toilet fell down
- फोटो : AmarUjala
वहीं एक अन्य छात्रा घायल हो गई जिसे बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
school toilet fell down
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार सुबह 10.30 बजे नैथाणा स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 2 की छात्रा अर्चना (8) पुत्री गणेश नौटियाल निवासी रानीहाट कक्षा 2 में ही पढ़ने वाली सृष्टि (7) पुत्री सुशील कुमार के साथ शौच के लिए गई थी।
4 of 6
school toilet fell down
- फोटो : AmarUjala
दोनों जैसे ही स्कूल में बने एक साल सें बंद पड़े टॉयलेट के पास पहुंची तभी टॉयलेट धंसने से उसकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे दोनों छात्राएं मलबे में दब गईं।
विज्ञापन
5 of 6
school toilet fell down
- फोटो : AmarUjala
बच्ची के टॉयलेट में दबे होने की सूचना से स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को बेस हॉस्पिटल श्रीनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सृष्टि का इलाज चल रहा है।