दोनों पक्षों के सात छात्र हुए सस्पेंड
झगडे़े के बाद कॉलेज प्रबंधन ने दोनों पक्षों के सात छात्रों को निलंबित कर दिया है। इनमें से जो छात्र हॉस्टल में रहते हैं उन्हें वहां से भी अगले आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज से निलंबित होने वाले छात्रों में कुशाग्र मलिक, कार्तिकेय रावत, समर्थ शर्मा, शुभ केशवानी, अभिमन्यु चौधरी, अमन दूबे और प्रियरंजन (आईएमएस से) शामिल हैं। इन सभी के परिजनों को भी कॉलेज प्रबंधन ने सूचित कर जल्द ही देहरादून बुलाया है।