फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दुकान में ले जाते समय अचानक फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे दो दुकानदार, हालत गंभीर

Sat, 06 Oct 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
ऋषिकेश में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दुकान के अंदर ले जाते समय अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिसमें दो दुकानदार बुरी तरह झुलस गए हैं, वहीं दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
जानकारी के अनुसार, घटना शाम तकरीबन चार बजे की है। धमाका इतना जोरदार था कि सुनते ही आस पास के लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 5
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
बता दें कि, भानियावाला निवासी 40 वर्षीय मुमताज पुत्र नूर हसन और झबरा निवासी 45 वषीर्य नासिर पुत्र यासीन की बैटरी रिपेयरिंग की दुकान है।  दोपहर को नासिर ने अपनी दुकान के लिए ट्रक से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारे थे। 

4 of 5
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
दो सिलेंडर होने के कारण वह उन्हें धकेलता हुआ दुकान के अंदर ले जा रहा था। इतने में ही अचानक उसमे से एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर का धमाका इतना था कि पास में ही खड़ा मुमताज भी आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
दोनों काफी बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें