फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: तीन सिलेंडरों में एक साथ हुआ बलास्ट, पूरा घर जलकर खाक

Tue, 23 May 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों के गांव पाली (कोटियालों की) में सोमवार रात कीचन में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर फटने से पूरे गांव में अफरातफरी  मच गई।
विज्ञापन

2 of 8
गनीमत रही कि घटना के घर मौजूद एकमात्र महिला बनाने के बाद दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी। विस्फोट की ध्वनि इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों तक आवाज सुनाई दी। विस्फोट से रसोई घर की छत और दीवारें उड़ गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
तब तक किचन में रखा सारा सामान आग में खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 8 बजे पाली गांव के तीर्थपुरोहित भगवती प्रसाद कोटियाल घर मे रखे तीन सिलेंडरों पर आग लगने के बाद विस्फोट हुए। कोटियाल इन दिनों बदरीनाथ गए हुए हैं। 

4 of 8
घर में उनकी पत्नी रजनी देवी और उनका बेटा संदीप हैं। रजनी देवी का सोमवार को एकादशी का व्रत था। इस वजह से उन्होंने संदीप के लिए शाम 5 बजे खाना बना दिया था। उनका बेटा  शाम 6 बजे के करीब अपना टिफिन लेकर 108 की रात्रि ड्यूटी पर चला गया। 
विज्ञापन

5 of 8
रात अचानक 8 बजे के करीब रजनी के देवर के लड़के अखिलेश ने कीचन से आग की लपटों को देखकर हल्ला मचाया। जिस पर सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। रजनी देवी ने जब यह मंजर देखा तो वह किचन में रखे सिलेंडरों को बाहर निकलने जाने लगी।
विज्ञापन

6 of 8
तब तक अखिलेश ने हाथ पकड़ कर रोक लिया। इसी दौरान एक सिलेंडर धमाके के साथ उड़ गया। कुछ देर बाद दूसरे सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। इससे किचन की छत उड़ गई। जबकि एक सिलेंडर दीवार तोड़कर खेतों में जा गिरा। 
विज्ञापन

7 of 8
इस घटना से डरे लोगों ने अपने घरों के सिलेंडर बाहर निकालकर खुले में रख दिए और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर सुला दिया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गामीणों की मदद से आग पर रात लगभग 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
पीड़ित संदीप कोटियाल ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले ही चंद्रबदनी गैस एजेंसी से सिलेंडर भरवाए थे। मंगलवार को  क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने के तहसीलदार को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें