पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह एक होटल में ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए। इतना ही नहीं होटल के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पिथौरागढ़ में एक होटल में गैस रिसाव होने से जोरदार धमाका हुआ। इसमें पांच लोग झुलस गए।   घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।   धमाका इतना जोरदार था‌ कि होटल के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।