फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा 'राहुल गांधी के पैदा होने का नहीं सबूत'

Sat, 08 Oct 2016 01:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
उत्तरप्रदेश के फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल की राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने सियासी तूफान बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक‌ दिन पहले जनसभा में केंद्र सरकार को जवानों के खून की दलाली करने वाले बयान पर हंगामा थमता नहीं नजर आ रहा है। अब भाजपा के सांसद ने राहुल गांधी पर ऐसा बयान दे दिया जो खुद भाजपा के लिए मुश्किल बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
रुड़की पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि देश की सेना ने बहुत दमदारी का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले गद्दार हैं। भाजपा सांसद यही नहीं रुके।

4 of 11
Indian Army - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने तो अच्छा काम किया है। सेना कौन सा ऐसा गुनाह का काम कर रही है कि सबूत मांगा जा रहा है। इसके बाद भाजपा सांसद राहुल गांधी पर बिफर पड़े।
विज्ञापन

5 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
कहा कि राहल गांधी क्या सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग रहे हैं। सबूत तो राहुल गांधी के पास खुद का नहीं है कि वे नहीं किसके लड़के हैं। राहुल गांधी सबूत दें कि वे किसकी पैदाइश हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
इसके बाद भी भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता पर नहीं रुके। कहा कि ऐसे लोगों को तो पाकिस्तान या दुबई भेज देना चाहिए। इन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

7 of 11
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद ने कहा देश की सेना पर उंगली उठाने वाले ही नहीं इनके पिता भी गद्दार हैं। इसके साथ ही कहा कि इन पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

8 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
यूपी के ताजा हालात पर सांसद बोले यूपी में राहुल का नाम पर पानी देने वाला कोई नहीं मिलेगा। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल, इनकी मां (सोनिया गांधी) और इनके पूर्वजों ने जनता के साथ धोखा किया है।

9 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
जनता की गाढ़ी कमाई का जो अरबों का घोटाला किया है जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी। ये साफ हो जाएंगे।

10 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
जाहिर है भाजपा सांसद का ये बयान खुद उनकी ही पार्टी के लिए मुश्किल बनने वाला है। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को जरूर घेरेगी।
विज्ञापन

11 of 11
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
भाजपा सांसद बाबूलाल रुड़की में एक अस्पताल में इलाज के सिलसिले में आए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें