फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आनी थी दुल्हन, लेकिन पहुंचा भाई का शव, दूल्हे ने मेहंदी लगे हाथों से भाई की चिता को दी मुखाग्नि

Fri, 28 Jun 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में मृतक मुन्ना के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सड़क हादसे में मारे गए उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर और उसके दोस्त परविंदर गिरि उर्फ मुन्ना (28) की अंत्येष्टि बाजपुर श्मशानघाट में की गई। मुन्ना की चिता को छोटे भाई रवि गिरि और मासूम बेटे आशु ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के मेहंदी लगे जिन हाथों को दुल्हन के गले में जयमाला डालनी थी, उन हाथों ने सगे भाई की चिता को मुखाग्नि दी। यह देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। परिवार में बरात की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना गिरि के मझले भाई रवि गिरि की बुधवार को काल्हा गोरखपुर निवासी रामजन्म गिरी की पुत्री से शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की खुशियों में व्यस्त थे। मुन्ना छोटे भाई रवि गिरि की शादी समारोह का पूरा जिम्मा संभाले हुए था और बेहद खुश था। हादसे की सूचना पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि दूल्हे के जीजा और चालक बरेली से पहले एक होटल में भोजन करके बरात वाली गाड़ी में बैठ गए थे। मुन्ना गिरी की मौत को लेकर परिजन सदमे में है। परिवार के लोग रोते रोते कहे रहे हैं कि बृहस्पतिवार को दुल्हन की डोली आनी थी। लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था और दूल्हे के भाई मुन्ना का शव घर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के भाई मुन्ना की मौत को लेकर मोहल्ला सुभाषनगर शोक में डूबा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। बताते हैं कि मुन्ना ने दूसरे समाज की युवती से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें