खनन क्षेत्र को जाने वाले रास्ते में खड़ा किया डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार डंपर हैं। इसके अलावा मामले में करीब पांच से छह पुलिस टीम गठित कर दी हैं। इसमें पंतनगर, गदरपुर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर थाने की पुलिस शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी खनन कारोबारी की अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है, आगे संपत्ति भी जब्त की जाएगी और पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।