फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस मिलने पर बवाल: गुस्साए लोगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया, देखिए तस्वीरें

Thu, 21 Apr 2022 11:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला

सार

गोमांस मिल पर बवाल: कबाड़ी की दुकान में बोरे में भरा मिला मांस, 

कबाड़ी की दुकान में बोरे में भरा मिला मांस, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा, मारपीट
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली अंतर्गत माजरी ग्रांट फन वैली के सामने एक कबाड़ी की दुकान में बोरे में गोमांस भरा मिला। जिसकी सूचना तेजी से क्षेत्र में फैली तो हंगामा खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया जा रहा है कि कबाड़ी की दुकान की आड़ में गोकशी का धंधा किया जा रहा है।

बुधवार को एक कबाड़ी की दुकान में गोमांस मिलने से क्षेत्र में बवाल मच गया। बात हाथापाई पर उतर आई। आक्रोश जताते हुए हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को अलग किया। 

भारी संख्या बल में पहुंची पुलिस ने लोगों को यहां से हटाया। संगठन के लोग दुकानदार को उनके हवाले करने की मांग पर अड़े थे। आक्रोशित भीड़ को संभालना पुलिस के लिए कठिन होता गया। सख्ती दिखाने के बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ अनिल शर्मा, प्रशिक्षु कोतवाल चंद्रशेखर, वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम सिंह, लाल टप्पर चौकी प्रभारी कविंद्र राणा काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। हिंदूवादी संगठन के लोग काफी देर तक हाईवे पर नारेबाजी कर हंगामा करते रहे।

ये भी पढ़ें...योगनगरी में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड:  अप्रैल में पहली बार 39 डिग्री पहुंचा तापमान, चार दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस इजाफा

4 of 5
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से माहौल खराब हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी लोगों को गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें