फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इस स्विट्जरलैंड जैसी लोकेशन में शूटिंग करना है यूरोप से भी महंगा

Fri, 05 Jan 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
uttarakhand
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कई राज खोले। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की यह जगह फिल्म शूटिंग के लिए यूरोप से भी महंगी है।
विज्ञापन

2 of 6
तिगमांशु धूलिया
उत्तराखंड पहुंचे धूलिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, उत्तराखंड में वो तमाम लोकेशन है, जो स्विट्जरलैंड में है। खूबसूरत झरने हैं, बुग्याल है, नदियां है, बर्फ से लकदक पर्वत श्रखंलायें हैं और जंगल हैं। फिर भी फिल्म निर्माता स्विट्जरलेंड का रुख करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
film shooting
इसका एकमात्र कारण यह है कि, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण करना यूरोप के विभिन्न लोकेशन से महंगा सौदा साबित होता है। बताया कि हवाई टिकट से लेकर लोकेशन तक जाना और रहना खाना और अन्य चीजें भी बजट बिगाड़ देती हैं।

4 of 6
तिग्मांशु धूलिया
बताया कि, उन्होंने रागदेश फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की। एक यूनिट में करीब ढाई सौ के करीब स्टाफ होता है। जरूरत पढ़ने पर कई को बुलाया भी जाता है और वापस भेजा भी जाता है। इतने लोगों का हवाई जहाज का किराया मुबई से यूरोप जाने से भी महंगा पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
तिग्मांशु धूलिया
उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड सरकार को तत्काल फिल्म नीति बनानी चाहिए। कहा कि स्विट्जरलैंड सब्सिडी देता है तो फिल्म निर्माता वहां जाते हैं। प्रदेश सरकार को भी सब्सिडी देनी चाहिए। धूलिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार आदि राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी सब्सिडी होनी चाहिये। चाहे तो सरकार कड़े मानक कर दे। जिससे केवल गंभीर फिल्म मेकर ही यहां आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
trivendra singh rawat
इससे उत्तराखंड की खूबसूरती को लोग देश विदेशों तक में जान सकेंगे। सरकार चाहे तो सब्सिडी राशि सेंसर बोर्ड के रिलीज सर्टिफिकेट जारी करने के बाद अवमुक्त करे। जिससे केवल सब्सिडी के लिये फिल्म बनाने वालों पर रोक लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें