आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 दिसंबर 2017 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।