फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: धाम में अभी भी तीन फीट बर्फ, 12 दिनों से बिजली ठप, जायजा लेने पहुंची टीम...तस्वीरों में देखिए

Wed, 14 Feb 2024 02:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने लिया बदरीनाथ में स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने बदरीनाथ हाईवे से लेकर बदरीनाथ धाम तक यहां की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने बताया कि धाम में कहीं भी ग्लेशियर नहीं आए हैं। यहां अभी तीन फीट बर्फ है लेकिन बर्फबारी से धाम में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

धाम में एक फरवरी से बिजली सप्लाई ठप है। एसडीएम ने नगर पंचायत को यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे से बर्फ हटा ली है। इसके बाद मंगलवार को जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बदरीनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची।

विज्ञापन

2 of 5
बदीरनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम ने धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों व मंदिर समिति के कर्मचारियों से भेंट की। कर्मचारियों ने बताया कि एक फरवरी से बदरीनाथ धाम में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।

विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इस पर एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शीघ्र बिजली व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ की ओर से लामबगड़ से हनुमान चट्टी तक चट्टान कटिंग व हाईवे को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है।

4 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

हनुमान चट्टी के पास हाईवे पर चट्टान कटिंग के काम से हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। एसडीएम ने यहां समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...VIP नंबरों का क्रेज :  शौक इस कदर हावी...7 लाख 22 हजार में बिका ये वीआईपी नंबर, इनकी भी लगी खूब बोली

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ में बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। धाम में अभी दो से तीन फीट तक बर्फ जमा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें