एक साल तक कोरोना से प्रभावित रही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा इस बार काफी हद तक पटरी पर लौट आई। पिछले साल की तुलना में इस बार बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
एक लाख 94 हजार तीर्थयात्रियों ने धाम के किए दर्शन
इस वर्ष 19 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए चार माह तक तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।