फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा, अब हल्के में नहीं ले पाएंगी भाजपा और कांग्रेस, तस्वीरें

Mon, 03 Jan 2022 06:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के परेड ग्राउंड में साेमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस नव परिवर्तन रैली से केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस की ओर से परेड ग्राउंड में बड़ी रैली की जा चुकी है। चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने रैली की थी।

विधानसभा चुनाव 2022: गारंटी योजनाओं से उत्तराखंडियों को लुभा रही आप, पार्टी का दावा लाखों जुडे़

इसके बाद तीन जनवरी यानी सोमवार को केजरीवाल की रैली हुई। रैली में भीड़ जुटाने के लिए आप ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। रैली में भारी भीड़ तो नहीं थी लेकिन जितनी भीड़ थी उससे कांग्रेस और भाजपा के माथे पर बल पड़ना निश्चित है। अरविंद केजरीवाल ने छठवें दौरे में दो बड़े एलान कर सैनिक वोट साधने की कोशिश की है। 

उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने पूर्व फाैजियों को सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी देने का भी एलान किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में केजरीवाल का यह छठवां का दौरा था। जिसमें उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं। इससे पहले पांच बार उत्तराखंड का दौरा कर केजरीवाल मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दे चुके हैं। इन सभी गारंटी में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने पीएम मोदी की रैली में एक लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा था। जबकि कांग्रेस ने भी भाजपा से अधिक भीड़ जुटाने का एलान किया था। इसी क्रम में प्रदेश की राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में देख आम आदमी पार्टी ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थी। प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। 
 

4 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में भीड़ भी अपेक्षाकृत रही। दोपहर एक बजे तक मैदान में बेहद कम लोग मौजूद थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जितना सोचा था उतनी भीड़ अरविंद केजरीवाल को सुनने पहुंची। 
 
विज्ञापन

5 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली का कहना है कि परेड ग्राउंड में केजरीवाल का मेगा शो था। इससे भाजपा व कांग्रेस की नींद उड़ना स्वाभाविक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल की रैली को लेकर दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया था। रैली के दौरान परेड ग्राउंड के चारों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें