केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने परिवार के साथ शुक्रवार की शाम राजभवन पहुंचे। राज्यपाल डा.केके पॉल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 6
arun jaitley
इस दौरान प्रभारी मंडलायुक्त/नैनीताल डीएम दीपक रावत समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री और उनका परिवार शुक्रवार की शाम पांच बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 6
arun jaitley
वहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कार से नैनीताल के लिए रवाना हुए। हल्द्वानी में जिलाधिकारी दीपक रावत ने उनकी अगवानी की। शाम सात बजे जेटली का काफिला राजभवन पहुंचा।
4 of 6
arun jaitley
राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल केके पॉल ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल के सचिव अरुण ढौडियाल, प्रभारी मंडलायुक्त/डीएम दीपक रावत और कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
arun jaitley
जेटली अपने परिवार के साथ चार दिन के नैनीताल प्रवास पर आए हुए हैं। शुक्रवार की शाम यहां पहुंचने के बाद वह किसी से नहीं मिले।
मीडियाकर्मियों से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी। जेटली और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए राजभवन में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री का रात्रि भोज भी राजभवन में ही रखा गया है।