भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिए जाने की चर्चा सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर चलती रही। चर्चा तो यहां तक रही कि भट्ट को हटाकर गढ़वाल से किसी नेता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
इस पद के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी सबसे आगे बताया जा रहा था। हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने इस तरह की खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने चर्चाओं को अफवाह बताया।
विज्ञापन
3 of 6
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
अजय भट्ट के पास नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है। समय-समय पर पार्टी के अंदर से उनसे एक पद वापस लिए जाने की मांग उठती रही है।
4 of 6
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले तक यह चर्चा थी कि उनके नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने बिना किसी का नाम लिए एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की वकालत की थी।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : अमरउजाला
शुक्रवार को सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर इस तरह की चर्चा रही कि अजय भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गढ़वाल के किसी नेता को सौंपी जा सकती है।
हालांकि इस तरह की चर्चा को पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं अजय भट्ट ने कहा कि उनको इस चर्चा की जानकारी नहीं है। पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन कर रहे हैं।