उत्तराखंड में पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर राईकोट गांव के सामने सेना के वाहन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं, हादसे की खबर से युवक के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक के पिता की ओर से लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है।