फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल विवाद: कम नहीं हो रही नेपाली नागरिकों की अकड़, नो मेंस लैंड पर और तेज किया तारबाड़ का काम

Fri, 24 Jul 2020 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंसलैंड की विवादित भूमि पर किए गए अतिक्रमण के मामले में चोरी ऊपर से सीना जोरी वाली बात को नेपाल चरितार्थ करता नजर आ रहा है। अभी तक के हालात तो यही कह रहे हैं। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद भी नेपाल प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो दूर अतिक्रमण करने वाले नागरिकों को भी नहीं रोका है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी पिलर गाड़कर अतिक्रमण करने का सिलसिला जारी रहा। तारबाड़ से विवादित भूमि के बड़े हिस्से की घेराबंदी कर ली गई है। नेपाल की ये भारत विरोधी आग टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव गांव तक पहुंच गई है, जिसका असर नो मेंसलैंड की विवादित भूमि पर अतिक्रमण के रूप में सामने आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
वहां के नागरिकों ने तीन-चार दिन के अंदर विवादित भूमि के बड़े हिस्से में पहले पौधा रोपण किया और अब तारबाड़ के लिए सीमेंट के पिलर गाड़कर अतिक्रमण कर लिया है। एसएसबी ने मौके पर जाकर आपत्ति जताते हुए काम रुकवाया तो नेपाली नागरिक भड़क कर भारत के खिलाफ आग उगलने लगे। नेपाली नागरिकों ने एनएचपीसी की ओर से शारदा तटबंध में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य को भी रुकवा दिया है। 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
विवाद सुलझाने के लिए गत शुक्रवार को भारतीय अधिकारियों की नेपाल सशस्त्र पुलिस के एसपी वीर सिंह साहू से वार्ता हुई। जिसमें उन्होंने भारतीय अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उच्च अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी नेपाल की ओर से अतिक्रमण का सिलसिला थमा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक वहां के लोग अब भी विवादित भूमि में पिलर गाड़ने में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मदेव में विवादित भूमि के पास नेपाल प्रशासन ने निगरानी के लिए हाई पावर सीसी कैमरा भी लगाया है। हालांकि इस कैमरे का विवादित भूमि में अतिक्रमण के विवाद से कोई संबंध नहीं होना बताया गया है, लेकिन चार दिन पूर्व ही कैमरा लगाने से इसके दूसरे मायने भी लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नेपाल प्रशासन ने सिर्फ विवादित भूमि के पास ही नहीं बल्कि सुरक्षा कारणों से दो कैमरे बाजार में भी लगाए हैं। जिनका कंट्रोल नेपाल पुलिस के हाथ में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें