फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: दो लोगों को लहूलुहान कर भागी मादा गुलदार, पकड़ने को छह घंटे चला रेस्क्यू, तस्वीरें...

Thu, 10 Sep 2020 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश की आईडीपीएल कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक मादा गुलदार ने कोहराम मचा दिया। गुलदार ने एक महिला (47) वर्ष और युवक शिवम (22) वर्ष पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। करीब छह घंटे के रेस्क्यू के बाद गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुलदार की खबर जैसे ही क्षेत्र में लगी तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कई लोग तो करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू को देखने के लिए डटे रहे। कई बार तो पुलिस व वन विभाग को भीड़ को संभालना पड़ा। आईडीपीएल के प्रबंधक गंगाराम अग्रहरि भी मौके पर पहुंच गए थे। पकड़ने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार करीब दो वर्ष की है। उसकी जांच की जाएगी। उसके बाद ही गुलदार को छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार रात्रि गश्त करते हुए बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा को आईडीपीएल हाट के समीप गुलदार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रात्रि को ही मौके पर पहुंचकर फायरिंग की गई। मगर, वो झाड़ियों में कहीं छिप गई। इसके बाद सुबह दुर्गा मंदिर के समीप टहल रहे लोगों को भी गुलदार दिखाई दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे आईडीपीएल लवली स्टोर के समीप पुलिया में कृष्णा नगर का शिवम खेलने के बाद बैठकर मोबाइल पर गाने सुन रहा था। अचानक पीछे से गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। शिवम ने किसी तरह से अपने को बचाया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खुद के बचाव में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में वहीं पास में व्यापार मंडल के संरक्षक व व्यापारी हर्षवर्धन रावत अपनी दुकान से बाहर आऐ और शोर मचाकर पत्थर फेंककर गुलदार को भगाया। बाद में लहूलुहान शिवम को अस्पताल ले गऐ। शिवम के पैर, हाथ, कंधों पर कई जगह गुलदार ने अपने पंजे व दांत मारे हैं।  इसके बाद मादा गुलदार पास में स्थित आईडीपीएल कॉलोनी में घुस गई। यहां मोहन सिंह असवाल की पत्नी मीना देवी (47) पर उसने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी सोनू रावत व शिवम बिष्ट ने डंडे से मार कर गुलदार भगाया। इसके बाद गुलदार महिला के घर में घुस गई। इसी बीच पहुंची वन विभाग की टीम ने फायरिंग की, लेकिन गुलदार एक मकान से दूसरे मकान में इधर-उधर छिपती रही। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, फॉरेस्टर इंद्रमोहन कोठारी, बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा सहित ऋषिकेश रेंज का तमाम वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरी कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच गुलदार एक गाय के पीछे दौड़ पड़ी। इसी बीच रेसक्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। कई जगह जाल लगाए गए, लेकिन चारों तरफ झाड़ियां होने के कारण गुलदार को पकड़ने में काफी परेशान हुई। इसी बीच प्रभागीय वनाधिकारी रजीव धीमान भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही देहरादून से डॉ. राकेश नौटियाल और चिड़ियापुर से डॉ. अंकित ध्यानी भी पहुंचे। इस बीच गुलदार एक खाली कमरे में चला गया। इसके बाद डॉ. राकेश नौटियाल व डॉ. ध्यानी ने ट्रैंकुलाइज कर गुलदार पर काबू कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें