फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी में घुसकर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तस्वीरें...

Wed, 09 Sep 2020 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। फायरिंग के बाद बदमाश बिना लूट के ही फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर में मुकेश सैनी की एकता गैस सेवा एजेंसी और गोदाम है। बुधवार दोपहर एजेंसी पर कर्मचारी गैस बांट रहे थे। इस बीच हरियाणा के करनाल के गांव कूड़ा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र ट्रक में सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंचे। सिलिंडर उतारकर चालक ने ट्रक गोदाम के पास ही खड़ा कर दिया और किराया लेने लगा। इस बीच एक बाइक से मास्क लगाकर दो बदमाश एजेंसी पहुंचे। एक बदमाश गोदाम के सामने ऑफिस में घुस गया और वहां मौजूद लोगों पर पिस्टल तान दी। लोग कुछ समझ पाते कि उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बाहर आकर उसने खिड़की की ओर दो फायर झोंके।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एक गोली ट्रक चालक के दाहिने पैर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस बीच बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों और ट्रक क्लीनर गुलाब सिंह ने सुरेंद्र को आनन-फानन में बाइक पर बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही गैस एजेंसी मालिक मुकेश सैनी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह और सीआईयू प्रभारी एनके बचकोटी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घायल चालक से मामले की जानकारी ली। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गैस एजेंसी मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि सिलिंडर उतारने के बाद ट्रक चालक 100 से 50 रुपये इनाम के रूप में लेते हैं। चालक ट्रक खाली कर लौट रहा था, लेकिन दोबारा इनाम लेने आया था। वह ऑफिस में बैठकर इनाम का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बदमाश आए और उन्होंने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में कर्मचारियों और ट्रक चालक ने बताया कि युवक पिस्टल लेकर अंदर आया और कहा कि गोली मार दूंगा, सब हाथ ऊपर करो। इस पर सभी ने सोचा कि, जो कर्मचारी सिलिंडर बांट रहा है, वह उसका कोई परिचित होगा और मजाक कर रहा है, लेकिन उसने तो सच में गोली चला दी। इसके बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पास ही स्थित एक कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दोनों बदमाश फरार होते दिख रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों ने बताया कि बदमाश बिना नंबर प्लेट की हीरे स्पलेंडर बाइक पर आए थे। बदमाशों की उम्र 25 से 26 साल होगी। कर्मचारियों ने पुलिस को बदमाशों के पहनावे की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें