मसूरी विधायक गणेश जोशी को उस समय बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा जब अमित शाह ने फटकार लगाते हुए उन्हें मंच से दूर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
दरअसल यह सारा मामला तब हुआ जब हल्द्वानी में प्रांतीय परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्टेज पर जाते वक्त विधायक जोशी के धक्के से गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन
3 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
इतना होना था कि शाह का पारा चढ़ गया और वह जोशी पर भड़क उठे। यही नहीं उन्होंने जोशी को सभास्थल से दूर खदेड़ दिया।
4 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
हल्द्वानी के बाटिका बैंक्वेट हाल में चल रही भाजपा प्रांतीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे शाह कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर मंच की तरफ बढ़ रहे थे। शाह के साथ उनकी जेड प्लस सुरक्षा में लगी फ्लीट भी थी।
विज्ञापन
5 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
इसी बीच शाह के बगल में आने के लिए विधायक जोशी बीच में घुस गए जिससे शाह को धक्का लग गया। शाह लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। शाह को गिरता देख सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा फ्लीट ने शाह को घेर लिया। (लाल घेरे में गणेश जोशी।)
विज्ञापन
6 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
जोशी की यह हरकत देख शाह गुस्से में आ गए और वहीं सबके सामने ही फटकार लगानी शुरू कर दी। गुस्से में तमतमाये शाह ने जोशी से कह दिया कि आगे जाने की इतनी जल्दी है तो आप ही मंच पर पहले चढ़ जाओ।
विज्ञापन
7 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
शाह का यह रुख देख विधायक जोशी तुरंत वहां से चलते बने। उसके बाद तो हालत यह रही कि हर कार्यक्रम में आगे रहने वाले गणेश जोशी पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच के आस-पास भी नजर नहीं आए।
8 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
शाह का यह रुख देख विधायक जोशी तुरंत वहां से चलते बने। उसके बाद तो हालत यह रही कि हर कार्यक्रम में आगे रहने वाले गणेश जोशी पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच के आस-पास भी नजर नहीं आए। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब गणेश जोशी इस तरह चर्चा में आए हों।
9 of 11
शक्तिमान
- फोटो : amar ujala
विधायक जोशी देहरादून पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग तोड़ने के मामले में देश और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा में आए थे।
10 of 11
घोड़े पर लाठी भांजते विधायक गणेश जोशी
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
घोड़े पर लाठी चलाते हुए गणेश जोशी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसी चोट के चलते बाद में शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी थी। लगभग एक महीने चले लंबे उपचार के बाद शक्तिमान की मौत हो गई थी।
विधायक जोशी पर अभी शक्तिमान की टांग तोड़ने के मामले गिरफ्तारी भी हुई थी। गणेश जोशी पर अभी भी केस चल रहा है। हालांकि विधायक जोशी टांग तोड़ने के आरोपों से इनकार करते हैं।