फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अमर उजाला संवाद में जुटेंगी बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की मशहूर हस्तियां

Thu, 04 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
amar ujala dehradun
देवभूमि उत्तराखंड के विकास के विभिन्न आयामों को परखने और उन्हें नई दिशा देने के लिए आठ जनवरी को अमर उजाला ‘उत्तराखंड उदय संवाद’ का आयोजन होगा। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में न केवल राजनीति जगत की हस्तियां शोभा बढ़ाएंगी बल्कि फिल्म, खेल, साहित्य जगत की जानी मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

2 of 8
amar ujala dehradun
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड के  उत्तराखंड के विकास पर बात करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
amar ujala dehradun
कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होकर विभिन्न सत्रों से गुजरता हुआ यह अभिनव आयोजन शाम तक चलेगा। इस दौरान उत्तराखंड को ऑलवेदर रोड जैसी विकासपरक सौगात देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जनता को सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा।

4 of 8
amar ujala dehradun
कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी शामिल होंगे। संवाद का आयोजन राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए भी किया जा रहा है। इस नाते कारपोरेट जगत के दिग्गज भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। कारपोरेट जगत से पतंजलि विद्यापीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, मेक माय ट्रिप के दीपक रावत, एचसीएल टेक्नोलॉजी के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं संपर्क फाउंडेशन के सीईओ विनीत नायर, पेसेफिक ग्रुप के सीईओ अभिषेक बंसल, कोमियो मोबाइल्स के सीईओ संजय करोलिना, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी टेनफेक के प्रेसीडेंट-सीईओ के.सेंथिल नाथन, मदर्स प्राइड स्कूल्स की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

5 of 8
amar ujala dehradun
प्रदेश में पर्यटन, सिनेमा और खेल में निवेश की प्रबल संभावनाएं हैं, इस लिहाज से फिल्म जगत से जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म की पूरी टीम के अलावा फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल, जोया हुसैन समेत कई स्टार्स कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

6 of 8
amar ujala dehradun
इसके अलावा खेल जगत से उत्तराखंड के ख्यातिलब्ध निशानेबाज गोल्डन ब्वाय जसपाल राना, बॉक्सर अखिल कुमार भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। आयोजन के चैनल पार्टनर समाचार प्लस हैं। पेसेफिक ग्रुप, सोशल मीडिया पार्टनर-फेसबुक, उत्तराखंड सरकार, कोमियो मोबाइल कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
amar ujala dehradun
अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद कार्यक्रम में केवल निमंत्रण पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। निमंत्रण पत्र अमर उजाला कार्यालय से मिल सकेंगे। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। संवाद में अभी और भी बहुत कुछ है, जानना चाहते हैं तो पढ़ते रहिए अमर उजाला और https://www.amarujala.com/dehradun
विज्ञापन

8 of 8
amar ujala dehradun
वर्ष 2016 में उत्तरप्रदेश के बदलते आयाम विषय पर अमर उजाला संवाद का सफ ल आयोजन किया गया था। तब राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, कवि कुमार विश्वास, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता राजकुमार राव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा सांसद वरुण गांधी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य वीरेंद्र सहवाग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें