फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

Mon, 24 Aug 2015 08:17 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित कसारदेवी मंदिर की अनोखी शक्ति से नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। तस्वीरों में देखें, मंदिर में ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

2 of 6
दुनिया में तीन पर्यटक स्थल ऐसे हैं जहां कुदरत की खूबसूरती के दर्शन तो होते ही हैं, साथ ही मानसिक शांति भी महसूस होती है। ये अद्वितीय और चुंबकीय शक्ति का केंद्र भी हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

3 of 6
इनमें से एक भारत के उत्तराखंड में अल्मोड़ा स्थिति कसारदेवी शक्तिपीठ है। इन तीनों धर्म स्थलों पर हजारों साल पहले सभ्यताएं बसी थीं। नासा के वैज्ञानिक चुम्बकीय रूप से इन तीनों जगहों के चार्ज होने के कारणों और प्रभावों पर शोध कर रहे हैं।

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

4 of 6
पर्यावरणविद डॉक्टर अजय रावत ने भी लंबे समय तक इस पर शोध किया है। उन्होंने बताया कि कसारदेवी मंदिर के आसपास वाला पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट है, जहां धरती के भीतर विशाल भू-चुंबकीय पिंड है। इस पिंड में विद्युतीय चार्ज कणों की परत होती है जिसे रेडिएशन भी कह सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

5 of 6
पिछले दो साल से नासा के वैज्ञानिक इस बैल्ट के बनने के कारणों को जानने में जुटे हैं। इस वैज्ञानिक अध्ययन में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मानव मस्तिष्क या प्रकृति पर इस चुंबकीय पिंड का क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तराखंड की इस देवी ने उड़ाई वैज्ञानिकों की 'नींद'

6 of 6
अब तक हुए इस अध्ययन में पाया गया है कि अल्मोड़ा स्थित कसारदेवी मंदिर और दक्षिण अमेरिका के पेरू स्थित माचू-पिच्चू व इंग्लैंड के स्टोन हेंग में अद्भुत समानताएं हैं। इन तीनों जगहों पर चुंबकीय शक्ति का विशेष पुंज है। डॉ. रावत ने भी अपने शोध में इन तीनों स्थलों को चुंबकीय रूप से चार्ज पाया है। उन्होंने बताया कि कसारदेवी मंदिर के आसपास भी इस तरह की शक्ति निहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें