उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने के बाद चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। भूस्खलन और मलबे की चपेट में आकर 22 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं।
विज्ञापन
2 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
बारिश थमने के बाद जब आपदा क्षेत्रों में रेस्क्यू टीमें पहुंची तो वहां पर दर्दनाक मंजर सामने नजर था।
विज्ञापन
3 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
मलबे में से लोगों की लाशें मिल रही हैं। पिथौरागढ़ में आठ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अभी 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
4 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
पिथौरागढ़ के बसतड़ी गांव में राहत व बचाव के लिए आईटीबीपी के जवानों का दल भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
चमोली बाजार से करीब आधा किमी पहले रुईगाड में बादल फटने से बदरीनाथ हाईवे करीब सौ मीटर बह गया है। अभी तक मलबे में तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
यहां स्थित होटल में ठहरे 60 तीर्थयात्रियों और 13 स्थानीय लोगों को पुलिस और लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
रुईगाड के समीप एक होटल में ठहरे तमिलनाडु के 34 तीर्थयात्री भारी बारिश को देखते हुए सहमे हुए हैं।
8 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
चमोली जिले के डीएम ने अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है।
9 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत, बचाव कार्य में जुट गई हैं। आपदा प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
10 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है।
11 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे श्रद्धालु ऐसी प्रलंयकारी बारिश के चलते सारी रात सहमे रहे।
12 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहत व बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी है।
13 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
वहीं तेज बारिश के चलते कई घर चपेट में आ गए हैं।
14 of 16
disaster in uttarakhand
- फोटो : अमरउजाला
बादल फटने के चलते घरों के भीतर तक मलबा घुस गया।
15 of 16
बस्तड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तैयार सेना का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमरउजाला
वहीं मौसम में खराबी के चलते धारचूला से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में मुसीबत का सामना करना पड़ा।