यदि कोई बच्चों से सिगरेट, गुटखा, खैनी मंगाता है तो वह अपराध कर रहा है। शिकायत होने पर उसे जेल जाने के साथ जुर्माना भी भरना पड़ेगा। माता-पिता भी अगर बच्चे को नशीली वस्तु खरीदने भेजेंगे तो वे भी दंड के भागीदार होंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
2 of 7
smoking
बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित करने वाली पारिवारिक कलह को भी दंड के दायरे में लाया गया है। केंद्रीय बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण मंत्रालय का आदेश मिलने के बाद प्रदेश शासन ने बुधवार को इस संबंध में सभी डीएम, एसएसपी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय, धार्मिक संस्थाओं को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के उत्पीड़न, अत्याचार पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश शासन से किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण)-2015 के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। घर का कोई सदस्य बच्चों को नशीली वस्तुएं खरीदने के लिए नहीं भेज सकता। इससे उन्हें भी नशे की लत लग सकती है।
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
4 of 7
- फोटो : Demo pic
केंद्र सरकार भी इस समय नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अधिनियम में बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पारिवारिक कलह को भी दंड के दायरे में ला दिया है। पारिवारिक कलह से बच्चे अवसाद की स्थिति में जाते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से विघटित कर देता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
5 of 7
शासनादेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि स्कूलों में बच्चों को डंडे से मारना, चिकोटी काटना और मानसिक कष्ट पहुंचाना दंडनीय अपराध है। अधिनियम में इसके लिए जेल और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
6 of 7
मुंह में निकले छाले लंबे समय तक ठीक न होना मुंह के कैंसर का कारण बनता है।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के निर्देश के अनुपालन में अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें शिक्षण संस्थाओं को शिकायत पेटिका लगवाने और समिति के गठन के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन से आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से निगरानी के लिए कहा गया है।
केंद्र सरकार का फरमान, बच्चों से सिगरेट-गुटखा मंगाना अपराध, होगी जेल
7 of 7
जेल
ये मिलेगी सजा: बच्चे को मानसिक और शारीरिक कष्ट देने पर एक लाख जुर्माना व तीन वर्ष कारावास या दोनों, बच्चे से भीख मंगवाने पर एक लाख जुर्माना व पांच वर्ष कारावास या दोनों, बच्चे को नशीला पदार्थ (शराब, तंबाकू) खिलाने पर एक लाख जुर्माना व सात वर्ष कारावास या दोनों, बच्चे से नशीला पदार्थ की खरीदारी कराने या बिकवाने पर एक लाख जुर्माना व सात वर्ष कारावास या दोनों।