फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पार की क्रूरता की सारी हदें, चार फीट की पोटली में पहुंचा छह फीट के अवतार का शव

Wed, 22 May 2019 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला
छह दिन पूर्व नैनीताल के सलड़ी क्षेत्र में जलती कार में मृत मिले अवतार सिंह का शव मंगलवार देर शाम उसके सामिया लेक सिटी स्थित आवास पर पहुंचा। करीब छह फीट के अवतार का कंकाल जब चार फीट की पोटली में पहुंचा तो वहां मौजूद हर व्यक्ति को अवतार की पत्नी नीलम की क्रूरता का एहसास हुआ। देर शाम ही शव का भूरारानी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला
जवान बेटे को खोने वाली अवतार की बुजुर्ग मां नक्षत्रो देवी अंतिम समय में बेटे का शव सामने होने के बावजूद उसका चेहरा नहीं देख पाई। शव घर पहुंचने पर नक्षत्रो देवी लोगों से एक बार बेटे का चेहरा दिखाने की गुहार लगाती रही। मां को यह भी पता नहीं था कि जलने के कारण बेटे का चेहरा देखने लायक रह ही नहीं गया था।
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला
मंगलवार शाम जब अवतार का शव घर पहुंचा तो नेहा और रोहन अर्थी के आसपास घूम रहे थे। शव को ले जाने के बाद जब घर में चीत्कार मची तो नेहा भी सहम गई और पिता की शवयात्रा के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों को नेहा को पिता की मौत के बारे में बताना पड़ा। इधर, पिता के शव के पास बैठे रोहन को अब भी अंदाजा नहीं था कि अब उसका हाथ थामने वाले पिता नहीं रहे।

4 of 7
अमर उजाला
हरियाणा के अवतार सिंह से प्रेम विवाह करने वाली पहाड़ की बेटी नीलम पहाड़ की बेटियों के त्याग और प्रेम को भी कलंकित कर दिया। अवतार सिंह की इस दर्दनाक हत्या को देखकर पांच दिन से उसके इंतजार में बैठी उसकी बहन परमजीत कौर रोते हुए बस एक ही बात कहती रही कि कोई भी पहाड़ में अपने बच्चों की शादी न करे।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला
सामिया कॉलोनी के लोगों की मानें में दो साल पहले भी नीलम ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद में मामला थाने भी पहुंचा और दोनों में समझौता हो गया। परिजनों का कहना था कि अगर उसी समय अवतार ने नीलम को छोड़ दिया होता तो आज वह जिंदा होता।
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला
नीलम से प्रेम विवाह करने वाले अवतार सिंह ने एक वर्ष पूर्व नीलम को उसके जन्मदिन पर दस लाख की कार तोहफे में दी थी। नीलम को तोहफे में दी गई इसी कार से अवतार के परिजन उसकी अंत्येष्टि का सामान लेकर पहुंचे। लोगों का कहना था कि नीलम ने बहुत पहले ही अवतार की हत्या का तानाबाना बुन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला
अवतार सिंह हत्याकांड में पुलिस अब तक उसकी पत्नी नीलम समेत करीब 16 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें उसके साथी मनीष मिश्रा, मनीष मिश्रा के चार दोस्तों, सामिया लेक सिटी के चार सुरक्षा कर्मियों, अवतार के पिता गुलजार सिंह, भाई जगतार सिंह, रिश्तेदार, चचेरे भाई शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें