26 साल बाद पर्यटन नगरी मसूरी के लोगों को अब थियेटर में सिनेमा देखने के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बंद हो चुके वासु थियेटर में ही आधुनिक तकनीकी से लैस चमचमाते नए सिनेमा हाल रिट्ज में दो पर्दों पर लोग अपनी पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। आज बृहस्पतिवार को वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल यहां रिट्ज सिनेमा हाल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पिक्चर पैलेस
- फोटो : tribune
अंग्रेजों के जमाने से आजादी के बाद अस्सी के दशक तक कभी छह सिनेमा हालों से गुलजार रहने वाली मसूरी में करीब तीन दशक से एक भी सिनेमा हाल नहीं था। देश-विदेश से आने वाले सैलानी, छात्रावासों में रहने वाले छात्र और स्थानीय लोगों को फिल्म देखने राजधानी देहरादून जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
वासु सिनेमा 1990 में बंद हो गया
- फोटो : delhiwala.com
मसूरी में अंग्रेजों के शासनकाल में मुंबई के बाद दूसरा इलेक्ट्रिक बाइस्कोप खुला था। उस समय मसूरी दुनिया के उन शहरों में शुमार था, जहां महज एक हजार से कम स्थायी आबादी पर छह सिनेमा हॉल थे।
4 of 6
cinema hall in mussoorie
- फोटो : AmarUjala
वर्ष 1925 में मसूरी में पहला इलेक्ट्रिक सिनेमा हॉल पिक्चर पैलेस खुला। यहां शो चालू होने से पहले बैंड बजाया जाता था। सिनेमा हालों की फेहरिस्त में पिक्चर पैलेस, जुबली, मैजिक यानि ला अंजूमन, रियाल्टो, कैपिटल और वासु थियेटर शामिल थे। लेकिन एक-एक कर सभी सिनेमा हॉल बंद होते गए।
विज्ञापन
5 of 6
ritz cinema in mussoorie
- फोटो : AmarUjala
सब से आखिरी में 1990 के आसपास वासु थियेटर बंद हो गया था। अब वासु थियेटर में ही आधुनिक तकनीक से दो डिजिटल सिनेमा हॉल बनाए गए हैं। दोनों में 79-79 सीटें हैं।