फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित अभिनेत्री से पति ने बताया जान का खतरा, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood actress Alisha Khan
पति लव कपूर ने पत्नी फिल्म अभिनेत्री अलीशा से जान का खतरा बताया है। पत्नी की मौजूदगी में पति ने थाने पहुंचकर कई आरोप लगाए। पत्नी ने भी पति पर कई आरोप जड़े। करीब आधे घंटे तक थाने में आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे दंपति से पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताकर पिंड छुड़ाया।
विज्ञापन

2 of 6
अलीसा खान - फोटो : file photo
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान कुछ समय से हरिद्वार में सुर्खियां बटोर रही हैं। कनखल की ज्ञानलोक कालोनी निवासी पति लव कपूर के खिलाफ वह पहले भी मोर्चा खोल चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
alisha - फोटो : amarujala
पत्नी के सड़क पर उतरने के बाद लव कपूर को आखिर सामने आना पड़ा था और फिर दंपति एक हो गए थे। तब से दोनों एक साथ रह रहे थे। लेकिन शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे पति-पत्नी एक साथ कनखल थाने पहुंचे।

4 of 6
alisha khan - फोटो : अमर उजाला
पति लव कपूर ने पत्नी पर आरोप लगाए कि वह हर छोटी बात पर मारपीट पर उतारू हो जाती है। इससे वह खौफजदा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

5 of 6
alisha - फोटो : amarujala
मौके पर मौजूद अभिनेत्री अलीशा ने पति की खातिर अपना करियर, परिवार दांव पर लगाने की बात कही। एसआई भवानी शंकर पंत करीब आधे घंटे तक दोनों को समझाते रहे, लेकिन जब दोनों शांत नहीं हुए तो पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Book
उसके बाद पति-पत्नी भी चलते बने। एसआई भवानी शंकर पंत ने बताया कि दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें