फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: प्रत्यूषा को वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहता था ब्वॉयफ्रेंड राहुल

Thu, 17 Nov 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। लेकिन, मामले में अब जो नया मोड़ सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, प्रत्यूषा के सुसाइड करने से पहले ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह और उसकी बातचीत से नया खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राहुल ने प्रत्यूषा को वेश्या बनने पर मजबूर किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ss - फोटो : ss
दरअसल, प्रत्यूषा और राहुल के बीच करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई थी। इसमें दोनों के बीच काफी बहस हो रही थी और प्रत्यूषा बार-बार यह साफ कर रही थी कि वह काम करने आई है न कि वैश्या बनने। लेकिन, साफ तौर पर सुना गया है कि राहुल उसे वैश्या बनने पर मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
DDD - फोटो : DD
बातचीत में प्रत्यूषा कह रही है मैं यहां खुद को बेचने नहीं आई थी, बल्कि काम करने आई थी। मेरी ये हालत हो गई है तुमने मुझे कहां लाकर खड़ा कर दिया। गुस्साई प्रत्यूषा बोली तुमने नाम की धज्जियां उड़ा दी है और मैं इसके चलते रोज बुरा महसूस करती हूं। लोग मेरे लिए तो तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, साथ ही मेरे मम्मी-पापा के लिए भी न जाने क्या क्या बोल रहे हैं।

4 of 6
pratyusha banerjee
राहुल और प्रत्यूषा एक-दूसरे पर चीख रहे थे और इसी बीच प्रत्यूषा बोल पड़ी की सब कुछ खत्म हो गया है और मर गई मैं। इस बीच आत्महत्या की धमकी देने की बात भी सामने आई। राहुल ने प्रत्यूषा को कहा कि वह शांत रहे वह आधे घंटे में फ्लैट पर पहुंच रहा है, लेकिन जवाब में प्रत्यूषा ने कहा कि आधे घंटे में कुछ नहीं बचेगा।
विज्ञापन

5 of 6
pratyusha banerjee
बातचीत के सामने आने के बाद प्रत्यूषा के माता-पिता और वकील नीरज गुप्ता सख्त जांच कराने की तैयारी कर रहे हैं। वकील के अनुसार पुलिस को जांच करनी चाहिए कि प्रत्यूषा के माता-पिता को कौन धमका रहा था। बताते चलें कि आनंदी के किरदार से मशहूर हुई प्रत्यूषा 1 अप्रैल की रात अपने फ्लैट में पंखे से लटकी हुई मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
f
बताया जाता है कि वह वहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल के खिलाफ माता-पिता और दोस्तों ने उसके खिलाफ कई आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं दोस्तों ने बताया कि राहुल की वजह से प्रत्यूषा अक्सर डिप्रेशन में रहती थी। साथ ही राहुल पर आरोप है कि उसने प्रत्यूषा को प्यार में धोखा भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें