फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी में आशीर्वाद देने आई थी साध्वी, लेकिन मौत दे गई

Thu, 17 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
शादी समारोह में दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद देने आई एक साध्वी मौत दे गई। कुछ ही मिनटों में मातम छा गया, देखिए क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सवित्री लॉन (पैलेस) में मंगलवार को एक शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
साध्वी और सुरक्षा कर्मियों ने डीजे पर मित्रां नू शौंक गोलियां चलाउण दा गाना चलवाकर रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूकों से करीब 60 से 70 राउंड हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान एक बंदूक से फायर मिस होने के कारण यह हादसा हुआ। 

4 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर समेत सात-आठ अन्य पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मौके से गोलियों के दर्जनों खोल बरामद किए गए हैं। समारोह में साध्वी देवा ठाकुर को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास स्थित सावित्री मैरिज लॉन में हरि किशन मेहता के बेटे विक्की मेहता की शादी के उपलक्ष्य में शगुन पार्टी का आयोजन किया गया था। फेरे बुधवार को होने हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
देवा ठाकुर इस शादी में अपने साथ लगभग सात-आठ हथियारबंद युवकों को लेकर पहुंची थी। दूल्हे को आशीर्वाद देने के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे डीजे पर डांस करते हुए साध्वी और उनके साथियों ने मित्रां नू शौंक गोलियां चलाउण दा गाना लगवाया और जमकर हर्ष फायरिंग की। 
विज्ञापन

7 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
इसी दौरान फायर मिस होने से गोली दूल्हे की मौसी सुनीता (50) पत्नी वीरेंद्र, वासी सेक्टर-6 को लग गई। गोलियों के छर्रे लगने से ज्योतिनगर की अमरजीत, प्रीतमनगर के अनिल, विनोद और दस वर्षीय बच्ची मानसी घायल हो गए। 

8 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली बात ये रही कि महिला को गोली लगने के बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी रहा। 

9 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि साध्वी देवा ठाकुर और पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ सुनीता के पति वीरेंद्र की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

10 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
समारोह में लोग डीजे की धुन पर झूम रहे थे। महिला को गोली लगने के बाद पैलेस में अफरातफरी मच गई और लोगों में भगदड़ मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला, वहां से भाग निकला। लोगों में गुस्सा देख साध्वी और उनके हथियारबंद सुरक्षा कर्मचारी भी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

11 of 11
आशीर्वाद देने आई साध्वी और साथियों ने की फायरिंग
शादी समारोह में गोलियां चलाने और महिला को गोली लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की वीडियो एक दूसरे के पास भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें