महिला की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। घर में कोई भी नहीं था। इसी का फायदा उठाकर कातिलों ने नवविवाहिता की कैंची से निर्मम हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात हिमाचल के ऊना जिले में हुई।
विज्ञापन
2 of 7
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद के वार्ड चार स्थित डिग्री कॉलेज के नजदीक एक घर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नेहा (24) पत्नी अरुण निवासी वार्ड नंबर चार ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से खून से सनी कैंची भी बरामद की है।
विज्ञापन
3 of 7
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
कयास लगाए जा रहे हैं कि कैंची से ही प्रहार कर नवविवाहिता की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा ने मौका ए वारदात का जायजा लिया है। इस दौरान उनके साथ एएसपी मदन कौशल, डीएसपी कुलविंद्र, डीएसपी सीआईडी सागर और एसएचओ ऊना शेर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 7
कत्ल
पुलिस ने मृतका के पति अरुण, जेठ और सास से काफी देर तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार मृतका के पति अरुण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बाजार स्थित अपनी दुकान में सुबह 10 बजे निकल गए थे। जब वह दोपहर बाद घर वापस आया तो पत्नी को घर में लहूलुहान स्थिति में देखा।
विज्ञापन
5 of 7
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के गले में तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। जबकि, पुलिस को घटना स्थल से कैंची भी बरामद हुई है। मृतका की करीब पांच माह पहले ही शादी ऊना में हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि मृतका की जेठानी पिछले दो-तीन दिन से मायके गई हुई है। पुलिस ने मामले को लेकर मृतका के पति और ससुराल पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव घर के कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा था। घर के बरामदे में जगह-जगह पर खून के छींटों के निशान मिले हैं। पुलिस हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।