चर्चित सीरियल क्राइम पेट्रोल में पुलिस अफसर का किरदार निभाकर कानून और नियम के पालन की मिसाल देने वाले एक शख्स ने रियल लाइफ में जुर्म कर डाला है। इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, इस अफसर का नाम राहुल चेलानी है और इसे लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीरियल में अक्सर पुलिस अफसर का भूमिका अदा करने वाले राहुल मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने राहुल की कार से 43 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल के इस अफसर ने रियल लाइफ में किया जुर्म, 43 लाख कैश के साथ अरेस्ट
2 of 5
- फोटो : facebook
राहुल चेलानी, क्राइम पेट्रोल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इटारसी में रहने वाले राहुल के पास से मिली नकदी में दो हजार के नोट समेत 1000, 500 और 50 रुपये के नोट भी मिले। पुलिस ने यह सारी नकदी राहुल की एक इनोवा कार से जब्त की है।
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल के इस अफसर ने रियल लाइफ में किया जुर्म, 43 लाख कैश के साथ अरेस्ट
3 of 5
- फोटो : facebook
राहुल के साथ एक कपड़ा व्यापारी कपिल चेलानी व अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी है और जांच कर रही है। राहुल ने अपनी सफाई में कहा कि पैसे जमीन बेचकर मिले हैं और वे अपने मामा के घर से होशंगाबाद आ रहे थे।
क्राइम पेट्रोल के इस अफसर ने रियल लाइफ में किया जुर्म, 43 लाख कैश के साथ अरेस्ट
4 of 5
rahul chelani
चौंका देने वाली बात है कि जिस कार से नकदी मिली है उसकी नंबर प्लेट पर प्रेसिडेंट, एंटी करप्शन सोसाइटी की प्लेट लगी हुई थी। राहुल ने बॉलीवुड के कई सितारों के साथ तस्वीरें खींचवा रखी है और उन्हें अपने फेसबुक अकांउट पर भी पोस्ट किया हुआ है।
क्राइम पेट्रोल के इस अफसर ने रियल लाइफ में किया जुर्म, 43 लाख कैश के साथ अरेस्ट
5 of 5
बता दें कि नोटबंदी के बीच पुलिस समेत आयकर विभाग देश के कई हिस्सों में छापेमारी कर रहा है। गुरुवार को चेन्नई से अब तक की सबसे बड़ी नकदी पकड़ी गई, जिसमें 70 करोड़ के नए नोट बरामद हुए। इतना ही नहीं अधिकारियों ने करीब 100 किलो सोना भी बरामद किया। इससे पहले बीजेपी के पूर्व नेता मनीष शर्मा से करीब 33 लाख रुपये बरामद किए गए थे।