फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी ने किए कई खुलासे, रैना को बताया धोनी का खास खिलाड़ी, गांगुली को कहा पसंदीदा कप्तान

Mon, 20 Apr 2020 05:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
YUVRAJ GANGULY
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि किसी भी कप्तान का मनपसंद खिलाड़ी होना सामान्य बात है और जब बात महेंद्र सिंह धोनी की आती है तो उनके लिए सुरेश रैना ही वह खिलाड़ी थे। युवराज ने कहा कि रैना को पूर्व कप्तान धोनी का पूरा समर्थन मिला था।

युवराज ने बताया कि 2011 विश्व कप के दौरान धोनी को अंतिम एकादश में उन्हें, यूसुफ पठान और रैना में से किसी दो को चुनना था। युवराज ने यू ट्यूब चैनल से कहा, ‘रैना को तब काफी सपोर्ट था, क्योंकि धोनी उनका समर्थन करते थे।’ तीनों खिलाड़ियों ने अंतिम एकादश में जगह बनाई। यूसुफ भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। मैं भी विकेट  हासिल कर रहा था। रैना उस समय अच्छी लय में नहीं थे।’ 

38 वर्षीय युवराज ने कहा, ‘तब हमारे पास बायें हाथ का स्पिनर नहीं था और मैं विकेट हासिल कर रहा था, इसलिए उनके पास कोई और विकल्प नहीं था।’ 
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
दादा रहे मेरे पसंदीदा कप्तान
युवा प्रतिभा को निखारने के लिए पूर्व ऑलराउंडर ने सौरव गांगुली की सराहना की और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष को अपना पसंदीदा कप्तान चुना। उन्होंने कहा, ‘दादा मेरे पसंदीदा कप्तान हैं। उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया, सबसे अधिक। हम युवा थे इसलिए उन्होंने प्रतिभा को भी निखारा।
विज्ञापन

3 of 4
Yuvraj Singh - फोटो : social Media
जब सिक्सर किंग के बल्ले की हुई जांच
आक्रामक बल्लेबाज युवराज ने यह भी खुलासा किया कि जिस बल्ले से उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के लगाए थे, उस पर सवाल उठे थे और मैच रेफरी ने उस बल्ले को चेक किया था। युवी बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई कोच उस समय मेरे पास आए और पूछा कि क्या बल्ले में फाइबर लगा है और क्या यह वैध है। मैच रेफरी ने इसे चेक किया है? यहां तक कि एडम गिलक्रिस्ट ने भी उनसे पूछा था कि बल्ले कहां से बनवाते हो। ऐसे में मैच रेफरी ने मेरे बल्ले की जांच की। ईमानदारी से वह बल्ला और 2011 विश्व कप में मैं जिस बल्ले से खेला, वे मेरे लिए काफी खास रहे। 
विज्ञापन

4 of 4
युवराड सिंह और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लिंटॉफ ने दी थी धमकी 
युवराज ने 2007 टी-20 विश्वकप के मैच में इंग्लैंड के एंड्रू फ्लिंटॉफ से हुई तकरार के बारे में पहली बार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्टुअर्ट ब्रॉड की ओवर में छह छक्के जड़ने से पहले उनके और फ्लिंटॉफ के बीच किस बात पर विवाद हुआ था।

युवराज ने कहा, 'शुरुआत एंड्रू फ्लिंटॉफ ने की थी। मैंने उनकी दो अच्छी गेंदों पर चौके जड़े थे, इसके बाद उन्होंने कहा कि शॉट अच्छा नहीं था। इसके बाद हम दोनों के बीच बहस के बाद उन्होंने मुझे कहा कि बाहर आ गला काट दूंगा। इस पर मैंने जवाब दिया कि बाहर बाद की बात है, पहले यह बल्ला देख कहां जाएगा।' इसके बाद अगले ही ओवर में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार छह छक्के जड़ दिए। उस मैच में युवराज ने महज 12 गेंद पर अर्धशतक बना दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें