देश में कोरोना वायरस से उपजे हालात पर हर रोज चार अधिकारी इससे जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। इन अधिकारियों में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के महानिदेशक के. एस. धतवालिया और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉक्टर रमन आर. गंगाखेड़कर शामिल हैं। आइए आपको इन अधिकारियों के बारे में बताते हैं।