मुंबई के युवा बल्लेबाज और टीम इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान 'वंडर ब्वॉय' पृथ्वी शॉ ने टायर बनाने वाली कपंनी एमआरएफ के साथ नया करार किया है। एमआरएफ ने पृथ्वी के साथ ये करार कई सालों के लिए किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indianexpress
गौरतलब है कि इससे पहले एमआरएफ के साथ महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, स्टीव वा जैसे खिलाड़ी जुड़े रहे हैं जबकि वर्तमान में विराट कोहली, शिखर धवन और एबी डीविलियर्स जैसे क्रिकेटर उसके साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indian express
मुंबई का यह युवा खिलाड़ी साल 2013 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने हैरिस शील्ड मैच में 330 गेंदों में 546 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वह स्कूल क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज और किसी भी फार्म में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे।
4 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी ने रणजी और दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती 8 प्रथम श्रेणी मैच में पांच शतक लगाए हैं। 18 साल के इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का भविष्य कहा जा रहा है। हाल ही में शॉ की तुलना टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से होने लगी थी। शॉ ने अब तक जो 5 शतक प्रथम श्रेणी मैच में लगाए हैं उनमें से 4 शतक तो सिर्फ रणजी मैचों में बने हैं।
पृथ्वी ने इस करार पर कहा, 'मुझे काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मैं अब एमआरएफ के बल्ले के साथ मैदान पर उतरुंगा, मैंने बचपन से सचिन सर, लारा सर को इस बल्ले से खेलता देखा है, और अब विराट सर इस बल्ले से रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। एमआरएफ को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और चुना।' एमआरएफ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के एम मामेन ने कहा, 'हमें पृथ्वी की क्रिकेट यात्रा का हिस्सा बनने में खुशी हो रही है और मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले वर्षों में उनकी विशेष प्रतिभाओं को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं और एमआरएफ परिवार में उनका स्वागत करते हैं।'