फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार क्रिकेटर ने दिया पत्नी और बच्चों को धोखा, मॉडल को कार में किया किस

Sat, 16 Dec 2017 08:30 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाथन लायन - फोटो : mail online
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लायन द्वारा पत्नी और दो बेटियों को धोखा देने का मामला सामने आया है। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक लायन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। इस रिश्ते का पता जब लायन की पत्नी को लगा तो वो बहुत ही निराश हो गईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नाथन लायन - फोटो : mail online
30 वर्षीय लायन का एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें वो अपने नए प्यार एमा मैकार्थि को कार में किस कर रहे हैं। यह फोटो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में जारी तीसरे टेस्ट के दौरान का ही है।
विज्ञापन

3 of 5
मैकार्थि - फोटो : twitter
दोस्तों का कहना है कि लायन का पत्नी मेलिसा वारिंग  के साथ 10 साल का रिश्ता अब खत्म हो गया है क्योंकि वो मिस मैकार्थि के काफी करीब आ चुके हैं। वारिंग की दोस्त ने कहा कि लायन की फोटो जब सामने आई तो पत्नी काफी निराश हो गई। दोस्त ने बताया कि वारिंग काफी निराश दिखी और वो फोन पर भी अच्छे से बात नहीं कर रही हैं।

4 of 5
नाथन लायन का परिवार - फोटो : mail online
हालांकि, क्रिकेटर के पिता को अभी भी लगता है कि उनका बेटा अपनी निजी जिंदगी अच्छे से जी रहा है और वो अभी भी वारिंग के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं वारिंग का कहना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें नाथन लायन और मैकार्थि के फोटो की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाथन लायन - फोटो : mail online
नाथन लायन की पत्नी ने कहा कि मैं दो बच्चों की परवरिश कर रही हूं और फिर मेरे साथ ही इतना बुरा हुआ। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों से इस बारे में अभी कुछ नहीं कह रही हैं क्योंकि इसे समझाना आसान नहीं। बकौल वारिंग मैं और कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि इससे मुझे बाद में फर्क पड़ेगा अगर मुझे कोर्ट जाने की जरुरत पड़ी तो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें