फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019 के सबसे बड़े गेमचेंजर, इनके बिना नहीं बन सकता कोई देश वर्ल्ड चैंपियन

Wed, 01 May 2019 11:54 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
warner-kohli-buttler
विश्व कप 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब से 30 दिन बाद अंग्रजों की धरती पर विश्व कप के 12वें संस्करण का आगाज होगा। इग्लैंड की मेजबानी में 20 साल बाद खेले जा रहे विश्व कप में भारत को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को बिल्कुल भी हल्के में लेने के मूड में नहीं दिख रही है। इसी कड़ी में जानते हैं सभी टीमों के सबसे बड़े योद्धाओं के बारे में जो किसी भी वक्त खेल का पासा पलटने मे माहिर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
राशिद खान - फोटो : File
अफगानिस्तान: इस टीम का सबसे बड़ा हथियार है उसका स्पिन गेंदबाज राशिद खान। इस अफगानी गेंदबाज के नाम सबसे तेज 100 विकेट (44 मैच) का रिकॉर्ड दर्ज है। राशिद डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट भी हैं जो आखिरी ओवर्स में खेल को बदलने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया: पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस टीम के सबसे बड़े गेम चेंजर हैं। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ। दोनों ही खिलाड़ियों ने 214 एकदिवसीय मैचों में 7,774 रन बनाए हैं।

4 of 10
मुश्फिकुर रहीम
बांग्लादेश: छोटा पैकेट बड़ा धमाका जैसी इस टीम का एक-एक खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखता है। लेकिन इसके प्रमुख ट्रंप कार्ड हैं बाएं हाथ धांसू बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम। रहीम ने सिर्फ बल्ले से शानदार कमाल दिखा सकते हैं बल्कि विकेट के पीछे से भी शिकार करने में काफी माहिर हैं।
विज्ञापन

5 of 10
जोस बटलर
इंग्लैंड: आगामी विश्व कप में भारत को सबसे ज्यादा खतरा इसी टीम से है। बेशक इस टीम ने कभी विश्व कप न जीता हो, लेकिन इस बार टीम के सभी खिलाड़ी लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेमचेंजर की बात करें तो इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसका जांबाज बल्लेबाज जोस बटलर है। बटलर ने आईपीएल में भी अपने बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया है।
विज्ञापन

6 of 10
विराट कोहली
भारत: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने बड़े से बड़ा गेंदबाज भी पानी मांगे लगता है। कोहली के शतक की गज कब किस टीम पर गिर जाए यह खुद उन्हें भी नहीं पता। वहीं, गेंदबाजी में इस टीम के पास कुलदीप यादव के रूप में एक ऐसा गेंदबाज है जो ताश के पत्तों की तरह प्रतिद्वंद्वी टीम को बिखेर कर रख सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
lockie ferguson
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड के पास भी एक से बढ़कर एक गेम चेंजर्स हैं। लेकिन इस वक्त जिस खिलाड़ी के फॉर्म की चौतरफा चर्चाएं हो रही है, वो है लॉकी फर्ग्युसन। लॉकी निरंतर 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

8 of 10
babar azam
पाकिस्तान: पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम भी दुनिया के टॉप लिस्टेड बल्लेबाजों में शुमार हैं। इसी वजह से बाबर आजम की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से की जाती है। बाबर ने हाल ही में 51 से ज्यादा की औसत से 8 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं।

9 of 10
lasith malinga
श्रीलंका: 1996 की वर्ल्ड चैंपियन यह टीम इस बार थोड़ी हल्की नजर आ रही है। लेकिन इस टीम में भी एक ऐसा नायाब सितारा है जो विश्व कप में टीम को काफी आगे तक लेकर जा सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है लसिथ मलिंगा। मलिंगा का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है और अपने अनुभव के बूते वो टीम को काफी आगे तक ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज: पहले दो विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड है क्रिस गेल। इस ओपनर बल्लेबाज का दिन हो तो निश्चित ही जीत वेस्टइंडीज की होती है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेली उनकी कई पारियां इस बात का सबूत है कि 2019 के विश्व कप में उनका बल्ला खामोश रहने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें