फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.46 करोड़ की Rolls Royce खरीद कर रैपर 'बादशाह' ने कहा 'अपना टाइम आ गया'

Wed, 01 May 2019 10:07 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Badshah
इंडियन रैपर बादशाह के गैराज की शौभा बढ़ाने को तैयार है नई Rolls Royce Wraith, जी हां बादशाह ने 6.46 करोड़ की कीमत वाली इस सुपर लग्जरी कार को ख़रीदा है। इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए बादशाह ने कहा, यह एक लम्बी यात्रा रही, परिवार में आपका स्वागत है।
विज्ञापन

अपना टाइम आ गया

2 of 3
rolls royce wraith
Rolls Royce Wraith खरीदने के बाद बादशाह ने गली बॉय स्टाइल में कहा ‘अपना टाइम आ गया’। नई कार को  इंस्टाग्राम पर अपने सोशल मीडिया परिवार के साथ साझा किया। फिल्म और संगीत बिरादरी के सदस्यों ने कार में बादशाह को बधाई दी। इस फ़ोन में बादशाह फैमिली नजर आ रही है। चुल, डीजे वाले बाबू, अभी तो पार्टी जैसे जबरदस्त हिट ट्रैक देने वाले बादशाह की आज पूरी दुनिया दीवानी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Rolls Royce Wraith क्यों है इतनी खास

3 of 3
rolls royce wraith
Rolls Royce Wraith एक सुपर लग्जरी कार है। इसमें 6.6-लीटर V12 इंजन दिया गया है। जो कि 624 हॉर्स पॉवर की बेहतरीन पावर प्रदान करता है। इसके अलावा इस कार में कंपनी ने 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स का प्रयोग किया है, जो कि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ मौजूद है। यह कार अपने दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार लुक के लिए भी पहचानी जाती है। कार के इंटीरियर्स भी काफी आकर्षक हैं। यहां पर ब्लैक ऐंड वाइट कलर स्कीम का काफी खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है।कंपनी का दावा है कि यह कार महज 4.6 सेकेंड के भीतर ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें