फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC Scenarios: भारत की जीत से पाकिस्तान को लगा झटका, सेमीफाइनल की राह हुई कठिन, जानें समीकरण

Thu, 10 Oct 2024 08:55 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हम यहां आपको ग्रुप ए के समीकरणों के विषय में बताएंगे कि किस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली फातिमा सना की टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। उनकी जगह हरमनप्रीत कौर की टीम ने ले ली है। हम यहां आपको ग्रुप ए के समीकरणों के विषय में बताएंगे कि किस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : @BCCIWomen
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत 82 रनों से जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इस मैच से पहले उनका नेट रनरेट चिंता का विषय बना हुआ था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ उनका नेट रनरेट अब +0.576 का हो गया है और उनके खाते में चार अंक हो गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिनका नेट रनरेट ग्रुप की अन्य टीमों के मुकाबलों काफी बेहतर है। लगातार दो मैचों में दो जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेट रनरेट 2.524 का है और उनके खाते में चार अंक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
भारत की इस जीत ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, दोनों ग्रुपों की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। अब भारत को अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच 13 अक्तूबर को दुबई में ही खेला जाएगा। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करने में कामयाब होता है तो उनकी स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो जाएगी बशर्ते उन्हें यह मैच बड़े अंत से जीतना होगा।

4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के अलावा भारत को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों अपने बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक मैच हार जाएं। तब भारत नेट रनरेट पर निर्भर हुए बिना अंकों के आधार पर क्वालिफाई कर जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के अपने बचे हुए दोनों मैच हारने की स्थिति में भी भारत अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। उस स्थिति में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से केवल एक ही टीम छह अंक हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
अगर भारत अपने आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच छह अंकों के साथ त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारत की मामूली जीत न्यूजीलैंड की दिलचस्पी बनाए रखेगी। उदाहरण के लिए, अगर भारत सिर्फ एक रन के अंतर से जीतता है, तो न्यूजीलैंड को भारत के नेट रनरेट को पार करने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दो बचे हुए मैच लगभग 38 रन के संयुक्त अंतर से जीतने होंगे। अगर भारत 10 रन के अंतर से जीतता है तो यह संयुक्त अंतर लगभग 48 रन हो जाएगा। न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग गेम खेलने का फायदा है और तब तक समीकरण साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें