फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में IPL: सिर्फ तीन जगहों पर होंगे सारे मैच, 22 अगस्त को रवाना होगी 'धोनी सेना'

Tue, 11 Aug 2020 01:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिए केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा। यह भी पढ़ें: IPL: पतंजलि, जियो या फिर कोई और लेगा VIVO की जगह, इस दिन होगा स्पॉन्सर्स पर फैसला
विज्ञापन

2 of 5
श्री पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। पटेल ने पीटीआई से कहा, 'हमें लिखित मंजूरी मिल गई है।'
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
भारत का कोई भी खेल संगठन जब घरेलू टूर्नामेंट विदेश में कराता है तो गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हमने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का बता दिया था। अब हमें लिखित मंजूरी भी मिल गई है तो टीमों को सूचित किया जाएगा।'

4 of 5
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी, उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स टीम 22 अगस्त को रवाना होगी जिसका चेपॉक स्टेडियम पर एक छोटा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर
चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है। यह 440 करोड़ रूपये का करार था। बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल प्रायोजक बनने में रूचि दिखाई है। इसके अलावा रिलायंस जियो, कोका-कोला, बायजू, अमेजॉन, ड्रीम 11 जैसी कंपनियों के भी नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें