रचिन ने अब तक इस विश्व कप में नौ मैचों की नौ पारियों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.45 का रहा है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर हैं।
विश्व कप 2023 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सेमीफाइनल की चार टीमें लगभग तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड का भी अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए जो समीकरण बन रहे हैं, वह लगभग नामुमकिन हैं। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। हालांकि, कीवी टीम के एक खिलाड़ी ने अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उस खिलाड़ी का नाम है रचिन रवींद्र।
विज्ञापन
2 of 7
सचिन और रचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
रचिन का इस विश्व कप में रिकॉर्ड
रचिन ने अब तक इस विश्व कप में नौ मैचों की नौ पारियों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.45 का रहा है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर हैं। रचिन ने महान सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह 25 साल के होने से पहले किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रचिन फिलहाल 23 साल के हैं। वहीं, सचिन ने 1996 विश्व कप में 523 रन बनाए थे। तब सचिन भी 23 साल के थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर ने 2019 विश्व कप में 474 रन बनाए थे।
विज्ञापन
3 of 7
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
इतना ही रचिन रवींद्र के नाम अपने पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी हो गया है। उन्होंने इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बेयरस्टो ने 2019 में अपना पहला विश्व कप खेला था और तब उन्होंने 11 मैचोंम में 48.36 की औसत से 532 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रचिन ने इस विश्व कप में अब तक तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ रचिन ने 42 रन की पारी खेली थी। 10 रन बनाते ही उन्होंने बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। उन्होंने 2019 में अपना पहला विश्व कप खेलते हुए आठ मैचों में 67.71 की औसत से 474 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
4 of 7
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2023 की खोज हैं रचिन
रचिन को इस विश्व कप की खोज माना जा रहा है। उन्होंने किसी एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक विश्व कप में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं, कुमार संगकारा और क्विंटर डिकॉक ने संयुक्त रूप से चार-चार शतक लगाए हैं। रचिन रवींद्र तीन शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रचिन की खास बात यह है कि वह बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के शानदार स्पिनर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सचिन और द्रविड़
कैसे पड़ा था रचिन रवींद्र नाम?
रचिन रवींद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में 18 नवंबर 1999 को हुआ था। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह कर्नाटक के बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। 90 के दशक में रवि न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे और वेलिंग्टन में ही रचिन का जन्म हुआ था। रचिन के पिता रवि को क्रिकेट काफी पसंद है और वह भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बहुत बड़े फैन हैं। जब रचिन का जन्म हुआ तो रवि ने उनका नाम सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखने का फैसला किया। उन्होंने राहुल के 'Ra' और सचिन के 'Chin' को मिलाकर नाम रखने का फैसला किया। इस तरह इस 23 वर्षीय क्रिकेटर का नाम रचिन पड़ गया।
विज्ञापन
6 of 7
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन को अपना आदर्श मानते हैं रचिन
रचिन ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने चार वर्षों तक सर्दियों के दौरान आरडीटी (अनंतपुर, आंध्र प्रदेश) में प्रशिक्षण लिया है। महान सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताते हुए रचिन ने 2016 में कहा था- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन की बल्लेबाजी शैली को सीखने की कोशिश की है। मेरी बल्लेबाजी के आदर्श सचिन हैं। जब मैं बहुत छोटा था तब से मैंने उन्हें देखकर सीखा है।
2016, 2018 अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा रहे
कम उम्र में ही रचिन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिया था। उन्होंने पहले अंडर-19 क्रिकेट खेली और फिर नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उन्होंने इसी साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप और 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे। 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में वह उभरता सितारा के रूप में सम्मानित हुए थे। उन्हें लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम में भी चुना गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।