फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma: मालदीव में अनुष्का-वामिका संग छुट्टियां मना रहे विराट, तस्वीरें देख हो जाएंगे खुश

Sun, 12 Jun 2022 09:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली को इन छुट्टियों के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज जाएगी। ऐसे में लंबे दौरे से पहले कोहली के लिए ये छुट्टियां जरूरी थीं।
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Virat Kohli/Anushka Sharma/Instagram
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ आराम दिया गया है। कोहली मालदीव में पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। कोहली को इन छुट्टियों के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज जाएगी। ऐसे में लंबे दौरे से पहले कोहली के लिए ये छुट्टियां जरूरी थीं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : Virat Kohli/Instagram
विराट पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कोई कमाल नहीं दिखाया था। नवंबर, 2019 के बाद से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। कोहली निश्चित रूप से इन छुट्टियों के बाद एक बड़ी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram
हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अनुष्का तस्वीर में ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं।

4 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram
तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट।' अनुष्का शर्मा ने खुद अपनी तस्वीरें साझा करते हुए हर तस्वीर के पीछे की कहानी भी बताई है। अनुष्का ने बताया है कि इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए उन्होंने कैमरे को 3 सेकेंड फ्रेम पर सेट किया।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram
अनुष्का ने एक और तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके साथ विराट नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र किनारे की रेत दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ छुट्टियों के बाद कोहली को इंग्लैंड जाना है तो दूसरी ओर अनुष्का शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। अनुष्का फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही हैं। उन्होंने शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लिया है। फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें