फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट, प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

Tue, 18 Feb 2020 10:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने मैदान के बाहर भी एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कोहली के नाम खेल के मैदान से इतर एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को पीछे दिया है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 49.9 मिलियन फॉलोअर हैं और अब वह दूसरे नंबर हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली से आगे थी। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में टॉप-10 भारतीय हस्तियों में विराट कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 20.1 मिलियन फॉलोअर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra - फोटो : insatgram
विराट कोहली ने अब तक इंस्टाग्राम पर कुल 930 पोस्ट की हैं, वहीं विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 148 लोगों को फॅालो करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इंस्टाग्राम पर कुल 3056 पोस्ट किया है और वह 505 लोगों को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में तीसरा नाम दीपिका पादुकोण का है जिनके 44.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जिनके 200 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें