फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा डे-नाइट टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में भी गुलाबी गेंद से खेलेगा भारत

Tue, 18 Feb 2020 09:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sardar Patel Staduim - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एलान किया है कि टीम इंडिया अगले एक साल में दो डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। इनमें से एक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में होगा और दूसरा टेस्ट मैच भारत में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में होगा। यह फैसला रविवार 16 फरवरी को हुई बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद के मोटेरा में बने सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में टीम इंडिया इंग्लैंड टीम की मेजबानी करेगी। यह टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 2021 के जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड और भारत के बीच मोटेरा स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट खेला जा सकता है। भारतीय टीम दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर डे नाइट टेस्ट खेलेगी। भारत ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला था और जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 4
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी, जिसके मुकाबले ब्रिसबेन, एडिलेड और पर्थ में खेले जाएंगे। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि सीरीज का कौन सा मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में डे नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से सरदार पटेल स्टेडियम दोबारा से बनकर तैयार हुआ है। 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। यह स्टेडियम 63 एकड़ में बना है और इसमें एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इस साल यह पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें