फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौतम गंभीर को इस बल्लेबाज के साथ साझेदारी करना पसंद था, नाम जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी!

Fri, 24 Nov 2023 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान ने अपने पसंदीदा बल्लेबाजी साथी का खुलासा किया और यह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। 12 साल के लंबे करियर में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। इसके अलावा भी गंभीर खेल और अन्य क्रिकेटरों के बारे में बेबाक राय देने के लिए भी व्यापक रूप से जाने जाते हैं।

हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान ने अपने पसंदीदा बल्लेबाजी साथी का खुलासा किया और यह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं। इस जोड़ी ने कई बड़ी साझेदारियां की हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय श्रीलंका के खिलाफ 2011 वनडे विश्व कप फाइनल की साझेदारी है।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग करने उतरते थे और दोनों के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। हालांकि, गंभीर को लगता है कि उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के साथ एक बेहतर जोड़ी बनाई। उन्होंने कहा, 'मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी जोड़ीदार महेंद्र सिंह धोनी थे। लोगों को लगता है कि वह वीरेंद्र सहवाग थे, लेकिन मुझे वास्तव में धोनी के साथ खेलना अधिक पसंद है, खासकर व्हाइट बॉल क्रिकेट के क्रिकेट में। हमने बड़ी साझेदारियां कीं।
विज्ञापन

3 of 6
गौतम गंभीर एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
गंभीर का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि उन्हें कई बार धोनी पर निशाना साधते हुए या उनकी कप्तानी पर निशाना साधते हुए देखा गया है। गंभीर 2011 विश्व कप के लिए धोनी को क्रेडिट दिए जाने के भी खिलाफ रहे हैं। गंभीर ने माही की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी कई बार खरी खोटी सुनाई है। आईपीएल के दौरान भी कई बार फैंस गंभीर को धोनी-धोनी नाम से चिढ़ाते हैं। हालांकि, गंभीर ने इस बयान से आलोचकों को जवाब दिया है।

4 of 6
धोनी-गंभीर
इससे पहले गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर का पद छोड़ दिया था और कोलकाता नाइट राइडर्स में फिर से शामिल हो गए हैं। वह केकेआर में बतौर मेंटर ही शामिल हुए हैं हेड कोच चंद्रकांत पंडित और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर काम करेंगे। केकेआर के साथ उन्होंने कप्तान के रूप में दो खिताब (2012, 2014) जीते हैं। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बुधवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए गंभीर को मेंटर की भूमिका सौंपी।
विज्ञापन

5 of 6
dhoni gambhir
लखनऊ के मेंटर का पद छोड़ते हुए गंभीर भावुक हो गए थे। उन्होंने लिखा- लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ अपनी शानदार यात्रा के अंत की घोषणा करते हुए, मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और इस यात्रा को यादगार बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्यार और अपार आभार से भरा हुआ हूं। मैं डॉ. संजीव गोयनका को इस उल्लेखनीय फ्रेंचाइजी को बनाने के दौरान उनके प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए और मेरे सभी प्रयासों के लिए उनके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि टीम भविष्य में चमत्कार करेगी और हर एलएसजी प्रशंसक को गौरवान्वित करेगी। ऑल द बेस्ट एलएसजी ब्रिगेड!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने दो साल तक एलएसजी के मेंटर की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें आईपीएल 2022 संस्करण में प्लेऑफ में पहुंचने में मदद मिली थी। 2023 के अभियान में एलएसजी लीग स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन लगातार दूसरी बार फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। गंभीर और धोनी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 27 पारियों में 60.96 की औसत से 1524 रन की साझेदारियां कीं। इसमें चार शतकीय साझेदारियां और आठ अर्धशतकीय साझेदारियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें