फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तरकाशी की सुरंग से मजदूरों के आज बाहर आने की उम्मीद; इस्राइल के 13 बंधकों की भी हो सकती है रिहाई

Fri, 24 Nov 2023 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत 13 बंधकों को शुक्रवार शाम चार बजे (स्थानीय समय) गाजा से रिहा किया जाएगा। वहीं, उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। इसके अलावा, थाईलैंड में आज तीसरे विश्व हिंदू सम्मेलन का का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। सम्मेलन में विचारक, कार्यकर्ता और नेता दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले मुद्दों, चुनौतियों पर विचार रखेंगे और हल तलाशेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...


 
विज्ञापन

2 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

इस्राइल के 13 बंधकों की रिहाई आज
इस्राइल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत 13 बंधकों को शुक्रवार शाम चार बजे (स्थानीय समय) गाजा से रिहा किया जाएगा। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनके नामों की सूची इस्राइली खुफिया एजेंसियों को दे दी गई है। अंसारी के अनुसार, गाजा में मानवीय आधार पर चार दिन का संघर्षविराम शुक्रवार सुबह सात बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा। बयान में कहा गया है कि गाजा में संघर्षविराम की कार्यान्वयन योजना पर चर्चा के लिए व्यापक बैठकें हुईं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
उत्तरकाशी सुंरग हादसे में बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग से मजदूरों के आज बाहर आने की उम्मीद
दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

थाईलैंड में आज होगा विश्व हिंदू सम्मेलन
थाईलैंड में आज तीसरे विश्व हिंदू सम्मेलन का का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। सम्मेलन में विचारक, कार्यकर्ता और नेता दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले मुद्दों, चुनौतियों पर विचार रखेंगे और हल तलाशेंगे। चार साल में एक बार होने वाले इस सम्मेलन के तीसरे संस्करण के लिए जयस्य आयतनम धर्मः को ध्येय वाक्य रखा गया है, जिसका अर्थ होता है धर्म, विजय का निवास होगा। सम्मेलन के तहत मूल्यों, रचनात्मकता व उद्यमशीलता की भावना को जताने के लिए सात समानांतर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर
सपा सरकार में बंद हो चुकी गरम भोजन योजना को योगी सरकार फिर से शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 साल की उम्र तक के बच्चों को गरम भोजन परोसा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

6 of 11
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media

तेलंगाना में कार से पांच करोड़ रुपये बरामद
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पुलिस ने गुरुवार को रंगारेड्डी जिले के गच्चीबाउली से एक कार से पांच करोड़ रुपये बेहिसाबी धन बरामद किया है। गच्चीबाउली पुलिस ने रकम सीज कर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी होगी वापस
कर्नाटक सरकार ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा चलाए जा रहे मुकदमे को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस या लोकायुक्त को जांच सौंपने का प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया था। गुरुवार को कर्नाटक कैबिनेट ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब राज्य सरकार अब अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पीयूष गोयल से मिले एंड्रियास मोत्जफेल्ट। - फोटो : Twitter

नॉर्वे के उप विदेश मंत्री ने की भारत की सराहना
नॉर्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोत्जफेल्ट क्राविक ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों में प्रगति के लिए आवश्यक मानते हैं। उन्होंने कहा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे का कोई वैश्विक समाधान खोजना भारत को शामिल किए बिना खोजना असंभव है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

बाहरी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद बवाना-बंबीहा गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना-दविंदर बंबीहा-हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के तीन शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। उत्तर भारत के मोस्ट वांटेड इन शूटरो राहुल उर्फ हुल्ली (20), अमन पुत्र राज कुमार (23) और जसबीर उर्फ जस्सा (34) पर दिल्ली पुलिस ने 3 लाख व हरियाणा पुलिस ने 55 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Mamata Banerjee - फोटो : PTI

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कोलकाता में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया।  उन्होंने कहा कि वे बिना सबूत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगाते हैं। भाजपा ने भी विदेश में कई सौदे किए हैं। ममता का दावा है कि इस वजह से भारत की सरकारी आयुध फैक्ट्री को ऑर्डरों की कमी हो रही है। बता दें, यह फैक्ट्री तोपों की बंदूक और गोले बनाती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
डीडीए जल्द प्रस्तुत करेगा मास्टर प्लान 2041 का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

डीडीए की सबसे बड़ी योजना में आज से बुकिंग 
राजधानी में घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना शुक्रवार से शुरू होगी। चाहे आप किफायती घर खोज रहे हों या लग्जरी, डीडीए की करीब 32,000 आवासीय इकाइयों की योजना में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आप क्षमता के हिसाब से आवेदन कर सकेंगे। इसमें पहले पहुंचने वाले 27,000 लोगों को पहले आओ, पहले पाओ आधार पर फ्लैट मिलेंगे, जबकि बचे पांच हजार फ्लैटों की ई-नीलामी होगी। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें